{"_id":"6a965adae0de8b8cca0cb7ec","slug":"video-special-rajyoga-session-was-conducted-at-the-brahma-kumaris-center-in-tohana-of-fatehabad-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर विशेष राजयोग करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में ब्रह्माकुमारी सेंटर पर विशेष राजयोग करवाया
शहर के सपड़ा मोहल्ला स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में नेपाल में आई त्रासदी से पीड़ितों के लिए विशेष राजयोग का आयोजन किया गया।
इस दौरान बहन अमित ने उपस्थित साधकों को राजयोग की गहन साधना करवाई। सभी ने एकाग्रचित होकर दिवंगत आत्माओं की शांति, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
सेंटर इंचार्ज बहन वंदना ने कहा कि राजयोग केवल स्वयं की शांति का मार्ग नहीं है, बल्कि यह विश्व कल्याण का सशक्त माध्यम है। योग के द्वारा की गई मनसा सेवा से हम दुखी और अशांत आत्माओं तक शांति व शक्ति की किरणें पहुंचा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक शुभ भावना और पवित्र संकल्पों से प्रकृति के पांच तत्व भी सहयोग करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी बहनें एवं भाई उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।