Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
AQI in Fatehabad reached 196; the Municipal Council carried out water sprinkling to reduce pollution
{"_id":"6aeec856bd88251a3b08fa12","slug":"video-aqi-in-fatehabad-reached-196-the-municipal-council-carried-out-water-sprinkling-to-reduce-pollution-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में एक्यूआई 196 पहुंचा, प्रदूषण कम करने के लिए नगर परिषद ने कराया पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में एक्यूआई 196 पहुंचा, प्रदूषण कम करने के लिए नगर परिषद ने कराया पानी का छिड़काव
शहर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 196 तक पहुंच गया है। प्रदूषण पर नियंत्रण पाने के लिए नगर परिषद की ओर से विशेष मशीन के माध्यम से शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव करवाया गया। नगर परिषद ने करीब 48 लाख रुपये की लागत से यह मशीन खरीदी है, जिसका उद्देश्य धूल के कणों को कम कर वायु गुणवत्ता में सुधार करना है।
शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में मशीन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। अधिकारियों के अनुसार, सड़कों पर उड़ने वाली धूल को नियंत्रित करने के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हालांकि, प्रदूषण के स्तर में कमी लाने के लिए अन्य उपायों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
वहीं, जिले में पराली जलाने के मामलों पर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है। अब तक पराली जलाने की पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें से तीन मामलों की पुष्टि हो चुकी है। शेष मामलों में संबंधित विभाग की ओर से जांच की जा रही है। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भी लिखा गया है। प्रशासन की ओर से किसानों से फसल अवशेष नहीं जलाने की अपील की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।