Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Preparations for Guruparva begin, Nagar Kirtan to be taken out on 23rd

Fatehabad News: गुरुपर्व की तैयारियां शुरू, 23 को निकाला जाएगा नगर कीर्तन

Sat, 14 Nov 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 14 Nov 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Guruparva begin, Nagar Kirtan to be taken out on 23rd
फतेहाबाद। सिखों के प्रथम गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व शहर में धार्मिक आयोजनों के साथ शुरू हो गया है। 11 नवंबर से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं। श्रद्धालु शब्द-कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव की शिक्षाओं का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा के सदस्य महेंद्र सिंह वधवा ने बताया कि 23 नवंबर को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इसकी शुरुआत जगजीवनपुरा स्थित गुरुद्वारा जगजीवनपुरा से होगी। प्रकाश पर्व का मुख्य आयोजन भी 24 नवंबर को इसी गुरुद्वारे में होगा। 24 नवंबर को लुधियाना सिख मिशनरी कॉलेज से शमशेर सिंह कथा वाचक के तौर पर पहुंचेंगे। तख्त दमदमा साहिब से सुखचैन सिंह अपने साथियों के साथ रागी जत्थे के रूप में गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। प्रभात फेरियों में सिख समाज के साथ अन्य लोग भी उत्साह से भाग ले रहे हैं। इन प्रभात फेरियों से गुरु नानक देव के जीवन, शिक्षाओं और मानवता, समानता व सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। सुबह के भजन-कीर्तन से शहर का माहौल भक्तिमय हो रहा है।
विज्ञापन

प्रकाश पर्व से एक दिन पहले 23 नवंबर को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकलेगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा जगजीवनपुरा से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। इसमें बीघड़ रोड, गुरुद्वारा नामधारी, बीघड़ चौक, लालबत्ती चौक, हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, डीएसपी रोड, ऑटो मार्केट और भूना रोड शामिल हैं। नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब के लिए सुंदर पालकी सजाई जाएगी। सिख जत्थे की ओर से गतके का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 नवंबर को सजेगा दीवान
24 नवंबर को गुरुद्वारा जगजीवनपुरा में गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक दीवान सजेगा, जिसमें रागी जत्थे शब्द-कीर्तन के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान करेंगे। श्रद्धालु गुरुद्वारे में माथा टेककर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के दौरान संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। नगर कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव के प्रेम, भाईचारे, समानता और मानव सेवा के संदेश को प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed