{"_id":"6aca41a10394ac6b110db97b","slug":"video-200-youths-selected-at-mega-job-fair-received-employment-opportunities-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेगा जॉब फेयर में 200 युवाओं का हुआ चयन, रोजगार का मिला अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा जॉब फेयर में 200 युवाओं का हुआ चयन, रोजगार का मिला अवसर
फतेहाबाद। बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहर के एमएम कॉलेज में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 30 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया और 300 युवाओं के साक्षात्कार लिए। मेले में रोजगार पाने की उम्मीद लेकर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर अभ्यर्थियों के साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया हुई।
--
इन कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
जॉब फेयर में भाग लेने वाली सभी 30 कंपनियां पहुंची। जिसमें मेले में करीब 900 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 200 युवाओं का चयन हुआ। इस दौरान आईसीआईसीआई बैंक, पेरालॉफ्ट ट्रेडिंग कंपनी, फतेहाबाद, मेसर्स भारत इलेक्ट्रिक वाहन, फतेहाबाद, मेसर्स श्रीराम फाइनेंस, लक्ष्मी फर्नीचर वर्क्स, किरढान, अकाल अकादमी, गुरुसाहिब, मेसर्स आरएस सर्विस पॉइंट, फतेहाबाद, पुन्नी, टोहाना, मेसर्स श्री श्याम उर्वरक, भिवानी, ई-कार्ट डिलीवरी, फतेहाबाद, टोकियो सौर ऊर्जा, फतेहाबाद, डेल्हीवरी, फतेहाबाद, शक्ति मोटर्स, फतेहाबाद, द फतेहाबाद ऑटोमोबाइल्स, फतेहाबाद, भारतीय जीवन बीमा निगम, फतेहाबाद, नव ज्योति, बैंक ऑफ बड़ौदा, फतेहाबाद, ग्लोबल हेल्थ एंड स्किल्ड फाउंडेशन, भारतीय स्टेट बैंक जीवन बीमा, पुखराज हेल्थकेयर, एनआईआईटी लिमिटेड, गुरुग्राम, गर्ग मोटर्स, फतेहाबाद, टोयोटात्सु ऑटोमोटिव सेफ्टी कंपोनेंट्स इंडिया, एसकेएच मेटल लिमिटेड, गुरुग्राम, सुनील ऑटो लिमिटेड, गुरुग्राम, ब्लिंकिट, गुरुग्राम ,हिताची और गुरुग्राम
----
मौके पर ही मिले नियुक्ति पत्र
इंटरव्यू में पास हुए सभी युवाओं का चयन किया गया। कई कंपनियों ने मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए। मेगा जॉब फेयर का उद्घाटन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रमेश कुमार और एमएम कॉलेज के प्राचार्य गुरुचरणदास ने किया। उन्होंने विभिन्न कंपनी बूथों का निरीक्षण कर अधिकारियों व युवाओं से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मेले में फाइनेंस और बैंकिंग कंपनियों सहित अन्य क्षेत्रों की 30 कंपनियां शामिल हुईं। ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।