{"_id":"678fa46f284e492f7b0b599c","slug":"video-taja-rafatara-braja-na-pachha-sa-mara-tha-mana-bhakara-ka-mama-oura-nana-ka-sakata-ka-takakara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तेज रफ्तार ब्रेजा ने पीछे से मारी थी मनु भाकर के मामा और नानी की स्कूटी को टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तेज रफ्तार ब्रेजा ने पीछे से मारी थी मनु भाकर के मामा और नानी की स्कूटी को टक्कर
शहर के लोहारू और महेंद्रगढ़ चौक के बीच 19 जनवरी को सड़क हादसे में अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर के मामा और नानी की मौत हो गई थी। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनकी स्कूटी को तेज रफ्तार ब्रेजा ने पीछे से टक्कर मारी और दोनों हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ब्रेजा भी पलट गई।
बता दें 19 जनवरी को सुबह मनु भाकर के मामा युद्धवीर व नानी सावित्री देवी स्कूटी पर सवार होकर बस स्टैंड की ओर आ रहे थे। तभी ब्रेजा की टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई थी। उस दौरान परिजनों ने बताया कि कार चालक गलत लेन में कार चला रहा था और सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी। लेकिन अब हादसे दो दिन बाद एक वीडिया सामने आया है। इसमें कार पीछे से आती है और स्कूटी को टक्कर मारकर आगे निकल जाती है। इसके बाद युद्धवीर व सावित्री देवी दोनों रोड के किनारे गिर जाते हैं। इसके बाद कार कुछ दूरी पर जाकर पलट जाती है। हादसे के बाद बेटा सतपाल उन्हें लेकर अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां पर चिकित्सकों ने जांच कर दोनों को मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।