{"_id":"6aaaec3e2d15e7cb140455c0","slug":"woman-dies-of-electric-shock-while-unplugging-a-machine-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160452-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: मशीन का प्लग निकालते समय करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: मशीन का प्लग निकालते समय करंट लगने से महिला की मौत
Thu, 17 Sep 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। कस्बा बौंद कलां में मंगलवार को कपड़े धोते समय करंट लगने से 21 वर्षीय महिला पूजा की मौत हो गई। वह दो वर्षीय बेटे की मां थी और करीब चार महीने की गर्भवती थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार पूजा मंगलवार को घर पर कपड़े धो रही थी। कपड़े धोने के बाद वह वॉशिंग मशीन का प्लग निकाल रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का मायका गुरुग्राम की शीतला कॉलोनी में है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
मृतका के मायके पक्ष के परिजन भी बौंद कलां पहुंचे। बुधवार को चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बौंद कलां थाना के जांच अधिकारी पीएसआई विकास तंवर ने बताया कि मृतका के पिता प्रेम सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। संवाद