{"_id":"6b08361cfacaa04a330b540d","slug":"video-gang-rule-in-haryana-government-missing-surjewala-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में गैंगराज, सरकार गायब : सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के खरावड़ में पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर स्थित मिलन ढाबे पर बुधवार देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की हत्या के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में अब कानून का नहीं, बल्कि अपराध का शासन चल रहा है। प्रदेश में गैंग सक्रिय हैं और सरकार गायब है। उन्होंने कहा कि फिरौती, ताबड़तोड़ गोलीबारी और अपहरण जैसी घटनाएं हरियाणा की रोजमर्रा की जिंदगी बनती जा रही हैं। पुलिस चौकी के इतने नजदीक चार युवकों की हत्या प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था का गंभीर उदाहरण है।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को चुटकुलों और पंजाब भ्रमण से फुर्सत मिले तो उन्हें हरियाणा की जनता की जिंदगी और सुरक्षा की भी चिंता करनी चाहिए। सुरजेवाला ने सरकार से प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
संविधान दिवस पर सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल
संविधान दिवस के अवसर पर सुरजेवाला ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जवाबदेही को लेकर भी कई सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय एवं बराबरी का अधिकार मिल रहा है? क्या महिलाओं को समान भागीदारी, युवाओं को रोजगार और मजदूरों को सम्मानजनक काम मिल रहा है? क्या व्यापारी बिना किसी डर के अपना कारोबार कर पा रहे हैं?
उन्होंने कहा कि संविधान तभी सार्थक है, जब सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह हो और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे। उन्होंने देशवासियों से संविधान के अनुरूप शासन चलाने और सरकार से जवाबदेही मांगने का संकल्प लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।