Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Misdeed and POCSO cases Punjab ranks first in securing convictions Haryana leads in disposal of cases

दुष्कर्म-पॉक्सो केस: दोषियों को सजा दिलाने में पंजाब देशभर में नंबर वन, मुकदमों के निपटारे में हरियाणा आगे

Sat, 28 Nov 2026 01:02 PM IST
Nivedita विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 28 Nov 2026 01:02 PM IST
सार

बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों और दुष्कर्म के के मामलों में पंजाब की दोषसिद्धि की दर देश में सबसे आगे है। वहीं विशेष पोक्सो अदालतों में मामलों के कुल निपटारे की संख्या के मामले में हरियाणा बेहतर है।

विज्ञापन
Misdeed and POCSO cases Punjab ranks first in securing convictions Haryana leads in disposal of cases
याैन अपराधों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दुष्कर्म और बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों से जुड़े मामलों में दोषियों को सजा दिलाने के मामले में पंजाब ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, हरियाणा तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन


फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों के प्रदर्शन से जुड़े केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, दोषसिद्धि दर में पंजाब ने हरियाणा को पीछे छोड़ दिया है जबकि मुकदमों के निपटारे की रफ्तार में हरियाणा आगे है।
विज्ञापन


दोनों राज्यों में राष्ट्रीय औसत के मुकाबले काफी जल्दी फैसले हो रहे हैं। हालांकि एक मामले के निपटारे में अब भी डेढ़ साल से अधिक का समय लग रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, फास्ट ट्रैक विशेष अदालतों में दुष्कर्म और पोक्सो मामलों की संयुक्त दोषसिद्धि दर पंजाब में 47.19 प्रतिशत रही। इसके साथ पंजाब देश में पहले स्थान पर रहा। मेघालय 45 प्रतिशत के साथ दूसरे और हरियाणा 40.50 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। इस तरह पंजाब की दोषसिद्धि दर हरियाणा से 6.69 प्रतिशत अंक अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकदमों के निपटारे में हरियाणा 15 दिन आगे
मुकदमों के निपटारे की अवधि में हरियाणा की स्थिति पंजाब से बेहतर है। वर्ष 2024 में एक मुकदमे का फैसला करने में हरियाणा की अदालतों को औसतन 575 दिन लगे जबकि पंजाब में 590 दिन। यानी हरियाणा में मुकदमों का निपटारा 15 दिन पहले हो रहा है। राष्ट्रीय औसत करीब 770 दिन है। इसके मुकाबले हरियाणा में 195 और पंजाब में 180 दिन पहले फैसला हो रहा है।


विशेष पोक्सो अदालतों में हरियाणा ने निपटाए दोगुने से ज्यादा मामले
विशेष पोक्सो अदालतों के संचयी प्रदर्शन में हरियाणा पंजाब से काफी आगे है। 31 मार्च 2025 तक हरियाणा में इन अदालतों ने 5,833 मामलों का निपटारा किया जबकि पंजाब में 2,412 मामले निपटाए गए। इस अवधि में देशभर में कुल 2,05,211 मामलों का निपटारा हुआ। ये आंकड़े विशेष अदालतों की योजना शुरू होने से लेकर मार्च 2025 तक के हैं, न कि केवल एक साल के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed