{"_id":"694fdc135c4539b0aa05d7ec","slug":"sonipat-news-anganwadi-worker-murdered-in-sonipat-jewelry-looted-police-engaged-in-investigation-2025-12-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत में आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या, जेवरात लुटे, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत में आंगनबाड़ी वर्कर की हत्या, जेवरात लुटे, पुलिस जांच में जुटी
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Sat, 27 Dec 2025 06:46 PM IST
Link Copied
सोनीपत के गांव सलीमसर ट्राली में जेवरात लूटने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर उषा (55) की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उषा के सिर और मुंह पर धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद अंगूठी, चेन और कान की बाली नोच कर ले गए। वारदात के समय उषा पुराने घर में चक्की पर गेहूं की पिसाई कर रही थीं जबकि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त पति रामनिवास चौपाल में बैठे हुए थे। पुलिस ने पति रामनिवास की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर हत्याकांड के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया है। गांव सलीमसर ट्राली निवासी रामनिवास ने दर्ज एफआईआर में बताया है कि वह सोनीपत के मयूर विहार में नया घर बनवा रहे हैं। वर्तमान में वे परिवार सहित सोनीपत बाईपास पर किराए के मकान में रहते हैं और अक्सर गांव सलीमपुर ट्राली स्थित पैतृक घर में रहने आते रहते हैं। वीरवार को भी दोनों पति-पत्नी गांव में ठहरे हुए थे। रामनिवास ने बताया कि वीरवार की दोपहर को वे गांव की चौपाल में चले गए। शाम को जब वह घर पहुंचे तो पत्नी नहीं दिखी। उन्होंने मोबाइल पर कॉल की तो फोन भी नहीं उठाया। इसी दौरान उनका भतीजा साहिल व छोटे भाई की पत्नी भी वहां आ गईं। वह साहिल को साथ लेकर चक्की वाले घर पर गए तो मुख्य दरवाजा बंद था। दरवाजा खोलते ही अंदर का दृश्य देख होश उड़ गए। उषा का लहूलुहान शव चक्की के पास फर्श पर पड़ा था। उषा के गले से सोने की चेन, कानों की बालियां और सोने की अंगूठी गायब थी। चेन का लॉकेट शव के नीचे पड़ा मिला जबकि बाली नीचे जाने के कारण एक कान फटा हुआ था। पुलिस ने पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव खानपुर भेजा। खानपुर में मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया सोनीपत के गांव सलीमपुर ट्राली में आंगनबाड़ी वर्कर उषा की हत्या के बाद सबसे पहले भतीजे साहिल ने खून से सना शव देखा था। दरवाजा खोलते ही खौफनाक मंजर देख उसकी चीख निकल गई। वह बोला-बड़े पापा नाश हो गया। इसके बाद हत्या की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। उषा के पति रामनिवास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहे थे। वे चार साल पहले ही सेवानिवृत्त हुए थे। उषा की हत्या के बाद से वे खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। बार-बार आंखों से आंसू निकल रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।