{"_id":"6a969cb5e0de8b8cca0cb842","slug":"video-lok-kalyan-mela-organized-under-pm-svanidhi-in-loharu-bhiwani-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में लोहारू में पीएम स्वनिधि के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में लोहारू में पीएम स्वनिधि के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत पथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से लोहारू में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेला नगरपालिका लोहारू के प्रधान प्रदीप बंटी तायल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मेले का संचालन राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) शाखा की शहरी वित्तीय विशेषज्ञ डॉ. रश्मि शर्मा तथा जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजन के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका लोहारू के सचिव तेजपाल तंवर भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। योजना का मुख्य उद्देश्य पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जोड़ना तथा उनके कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए आसान ऋण सुविधा उपलब्ध करवाना है। वर्तमान में योजना के तहत पात्र पथ विक्रेताओं को क्रमशः 15 हजार, 25 हजार और 50 हजार रुपये तक के ऋण की सुविधा उपलब्ध है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।