फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Security tightened for Rajasthan civic body elections.

Bhiwani News: राजस्थान निकाय चुनाव के लिए बढ़ाई चौकसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Security tightened for Rajasthan civic body elections.
लोहारू में नाके पर वाहनों की जांच करते एसएचओ सत्यनारायण व अन्य पुलिसकर्मी।
लोहारू। राजस्थान में होने वाले तीन दिवसीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भिवानी पुलिस ने लोहारू थाना क्षेत्र में तीन प्रमुख नाकों पर चौकसी बढ़ा दी है। पिलानी, सूरजगढ़ रोड और दमकोरा नाके पर पुलिस तैनात कर राजस्थान से आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर डीएसपी संजीव गौड़ के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में विशेष नाकाबंदी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान तीनों नाकों पर पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात पुलिसकर्मी राजस्थान की ओर से आने और वहां जाने वाले वाहनों पर नजर रख रहे हैं। प्रत्येक वाहन की गहन जांच के साथ आवश्यक जानकारी रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन


संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के निर्देश
पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों और थाना प्रभारी को सूचित करें। थाना प्रभारी सत्यनारायण ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है और राजस्थान से जुड़े प्रमुख रास्तों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि चुनाव अवधि में तीनों नाकों पर दिन-रात जांच जारी रहेगी ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि को रोका जा सके। लोहारू पुलिस ने आमजन से वाहन जांच में सहयोग करने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। विशेष जांच अभियान चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed