{"_id":"6aa26ad4292ded23e70802b0","slug":"video-joint-mock-drill-by-ndrf-and-sdrf-concludes-in-bhiwani-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की संयुक्त मॉक ड्रिल संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की संयुक्त मॉक ड्रिल संपन्न
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में आपातकालीन स्थितियों से निपटने और जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से वीरवार को आपदा प्रबंधन एवं बचाव मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों द्वारा आयोजित इस अभ्यास में भूकंप जैसी अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदा के दौरान त्वरित बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बोर्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उपस्थित आमजन को आपदा प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि भूकंप या किसी भी अन्य प्राकृतिक आपदा के समय जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के लिए अग्रिम जागरूकता और व्यावहारिक प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। बोर्ड परिसर में आयोजित इस मॉक ड्रिल का मूल उद्देश्य किसी भी संभावित संकट काल में विभिन्न विभागों की परिचालन तैयारियों को परखना और प्रक्रियाओं में रह जाने वाली कमियों को समय रहते दूर करना है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस प्रकार के अभ्यास से कर्मचारियों व आमजन के भीतर आत्मबल तथा संकट प्रबंधन क्षमता का विकास होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।