फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Masked men attacked two youths in Dadri Gate and Ambedkar Colony.

Bhiwani News: दादरी गेट और आंबेडकर कॉलोनी में दो युवकों पर नकाबपोशों ने किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Masked men attacked two youths in Dadri Gate and Ambedkar Colony.
भिवानी। दादरी गेट चौक पर बुधवार दोपहर एक बजे फल की रेहड़ी लगाने वाले प्रदीप पर सात-आठ नकाबपोश युवकों ने हमला कर दिया। वारदात के करीब आधे घंटे बाद दादरी रोड के पास आंबेडकर कॉलोनी में सोमबीर पर भी जानलेवा हमला किया गया दोनों घायलों का जिला नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन दादरी गेट ढाणा रोड गली नंबर एक निवासी प्रदीप के चाचा सुनील ने बताया कि उसका भतीजा दादरी गेट चौक पर फलों की रेहड़ी लगाता है। सोमवार को उसकी रेहड़ी पर कुछ युवक आए थे। उन्होंने प्रदीप को धमकी देते हुए कहा था कि वे जेल से बाहर आए हैं और खर्चा-पानी के लिए यहां रेहड़ी लगाने पर पांच हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी थी धमकी
सुनील के अनुसार प्रदीप ने पैसे देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसे इसका अंजाम भुगतने की बात कही थी। इसके बाद बुधवार दोपहर करीब एक बजे सात-आठ नकाबपोश युवक उसकी रेहड़ी पर पहुंचे। सभी ने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और अचानक प्रदीप पर लोहे की रॉड व अन्य तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाइकों पर वहां से भाग गए। इस वारदात के करीब आधे घंटे बाद दादरी रोड के समीप आंबेडकर कॉलोनी में सोमबीर नामक युवक पर भी जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि सोमबीर पर हमला भी इन्हीं आरोपियों ने किया।
दोनों घायल युवकों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। मामला रंगदारी से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र के लोगों में रोष है। आसपास के दुकानदारों और रेहड़ी लगाने वालों ने भी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
औद्योगिक पुलिस थाने के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि पुलिस घायल युवकों के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल वारदात वाले स्थानों के आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed