{"_id":"693eb18e2fe021e0a0023e30","slug":"video-former-minister-ranjit-singh-chautala-in-bhiwani-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: हिसार रैली का निमंत्रण देने जाट धर्मशाला में पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: हिसार रैली का निमंत्रण देने जाट धर्मशाला में पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला
हिसार रैली का निमंत्रण देने के लिए रविवार को भिवानी पहुंचे पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला कांग्रेस पर गरम तो भाजपा पर नरम रुख दिखाया। उन्होंने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए जातिवादी बयानबाजी करने वाले नेताओं को धमकाने की बात कही। पर रैली के बाद किस पार्टी में जाएंगे, ये पत्ते नहीं खोले। पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि वो फरवरी या मार्च में हिसार में बड़ी रैली कर आगामी राजनीतिक फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं, पूरे देश में क्षेत्रीय दलों का नहीं कोई भविष्य। हर क्षेत्र दल को भाजपा या कांग्रेस का सहयोगी बनना पड़ा रहा है। चौटाला ने हरियाणा में नायब सरकार के एक साल होने पर कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी शरीफ व भले आदमी, अच्छे प्रयास कर रहे हैं। वहीं हरियाणा सरकार पर कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार ना बने तो आरोप लगा दो, 50 साल इन्हीं की सरकार थी। साथ ही कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को बेबुनियादी आरोप बताया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा द्वारा हरियाणा में सरकार चोरी के आरोप पर रणजीत चौटाला ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ईवीएम या वोट चोरी का पता नहीं, पर कांग्रेस ने सरदार पटेल के वोट ज़्यादा होने पर भी नेहरू को पीएम बनाया था और आपातकाल में इंदिरा ने कोर्ट के आदेश पर पीएम पद नहीं छोड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।