फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Tele-ECG started at 34 health centers in the district, heart report will be available in two to three minutes

Bhiwani News: जिले के 34 स्वास्थ्य केंद्रों पर टेली-ईसीजी शुरू, दो-तीन मिनट में मिलेगी हार्ट रिपोर्ट

Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 05 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Tele-ECG started at 34 health centers in the district, heart report will be available in two to three minutes
​भिवानी के मेडिकल काॅलेज में लगी  मरीजों की भीड़। संवाद
भिवानी। जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के मरीजों के लिए 34 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-मंडल अस्पतालों में टेली-ईसीजी सुविधा शुरू की गई है। मशीनों के माध्यम से मरीज की ईसीजी रिपोर्ट दो से तीन मिनट में तैयार होकर सीधे हृदय रोग विशेषज्ञ तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह सुविधा पिछले एक महीने से सफलतापूर्वक संचालित हो रही है जिससे हृदय संबंधी जांच के लिए मरीजों को शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा के विशेष प्रयासों से यह सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन

इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य ने बताया कि पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर ईसीजी की व्यवस्था नहीं थी। अब गांव स्तर पर ही मरीजों की जांच संभव होगी। रिपोर्ट का विश्लेषण हृदय रोग विशेषज्ञ करेंगे और तुरंत चिकित्सकीय राय दी जाएगी। इससे हृदयघात के लक्षणों वाले मरीजों की समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल रिपोर्ट से बचेगी जान
सीएमओ डॉ. शांडिल्य ने बताया कि कई मरीज सीने में दर्द या असहजता को गैस समझकर नजरअंदाज कर देते थे और ईसीजी कराने से भी बचते थे। इससे समय पर उपचार नहीं मिल पाता और स्थिति गंभीर हो जाती थी। कई मामलों में बाद में मरीजों को स्टंट तक डलवाना पड़ता था। अब तत्काल रिपोर्ट मिलने से प्राथमिक स्तर पर ही सही उपचार शुरू किया जा सकेगा जिससे मरीज की जान बचाने में मदद मिलेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा का हुआ विस्तार
यह सुविधा खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। गांव के लोगों को अब घर के पास ही हृदय संबंधी जांच की सुविधा मिल रही है। पहले ईसीजी के लिए उन्हें दूर शहरों में जाना पड़ता था। स्वास्थ्य विभाग ने इसे प्रदेश सरकार की जनहितकारी और महत्वपूर्ण पहल बताया है।


विशेषज्ञ करेंगे रिपोर्ट का विश्लेषण
टेली-ईसीजी के तहत मरीज की रिपोर्ट सीधे हृदय रोग विशेषज्ञ तक पहुंचती है। विशेषज्ञ रिपोर्ट का विश्लेषण कर तत्काल अपनी राय देते हैं। पूरी प्रक्रिया दो से तीन मिनट में पूरी हो जाती है जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को भी समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सलाह मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed