Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Bhiwani: Labourer dies under suspicious circumstances following a dispute in the fields; family lodges FIR alleging murder.
{"_id":"6ab5441c5b6c2f840b09adf0","slug":"video-bhiwani-labourer-dies-under-suspicious-circumstances-following-a-dispute-in-the-fields-family-lodges-fir-alleging-murder-2026-09-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: खेत में विवाद के बाद मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या के तहत दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: खेत में विवाद के बाद मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या के तहत दर्ज कराई प्राथमिकी
भिवानी। थाना लोहारू क्षेत्र में खेत में हुए विवाद के बाद एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने खेत में मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से हत्या का अभियोग दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला मंजू ने बताया कि उसका पति सुनील मेहनत-मजदूरी का काम करता था। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर को सुनील, जगदीश के गांव झाझड़ा टोड़ा के खेत में जाटी झाड़ने के लिए गया था। दोपहर के समय सुनील घर वापस आया तो उसने परिजनों को बताया कि खेत में जगदीश के साथ उसका विवाद हो गया था और उसके साथ मारपीट की गई।
शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद सुनील का उपचार परिजनों द्वारा अपने स्तर पर घर पर ही कराया जाता रहा। 24 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे सुनील अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे निजी साधन से उपचार के लिए सीएचसी लोहारू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि उसकी मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। वहीं जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक सोमवीर ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।