फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Worker dies under suspicious circumstances after being beaten up.

Bhiwani News: मारपीट के बाद श्रमिक की संदिग्ध हालात में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Worker dies under suspicious circumstances after being beaten up.
मजदूर की संदिग्ध मौत मामले में परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिसकर्मी।
लोहारू। थाना क्षेत्र के गांव झाझड़ा टोड़ा में खेत में विवाद के बाद मजदूर सुनील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने खेत में मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी मंजू ने बताया कि सुनील मेहनत-मजदूरी करता था। शिकायत के अनुसार 21 सितंबर को वह जगदीश के खेत में जाटी झाड़ने (छांगने) के लिए गया था। दोपहर में घर लौटने पर उसने परिजनों को खेत में जगदीश से विवाद और मारपीट होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद परिजन सुनील का घर पर ही अपने स्तर पर उपचार कराते रहे। वीरवार सुबह करीब 7:30 बजे वह अचानक अचेत होकर गिर पड़ा। परिजन उसे सीएचसी लोहारू ले गए जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत के वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस घटना की परिस्थितियों और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर कारणों का पता लगाने में जुटी है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सत्यनारायण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी सोमवीर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा मौत का कारण : परिजनों ने खेत में हुए विवाद और कथित मारपीट को आधार बनाकर पुलिस से मामले की गहन जांच कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार मौत के वास्तविक कारण और घटना की परिस्थितियां जांच व चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed