फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   A gathering was organized to showcase schemes, yet beneficiaries were nowhere to be found.

Bhiwani News: योजनाओं की सजी चौपाल, लाभार्थियों का रहा अकाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A gathering was organized to showcase schemes, yet beneficiaries were nowhere to be found.
नगर परिषद कार्यालय में स्टॉल पर नागरिकों का इंतजार करते कर्मचारी।
भिवानी। नगर परिषद कार्यालय में सेवा सेतु शिविर के दूसरे दिन 19 विभागों की स्टॉलों पर योजनाओं की चौपाल सजी रही लेकिन लाभार्थियों का अकाल रहा। वीरवार को सुबह 10 बजे से कर्मचारी स्टॉलों पर मोर्चा संभाले बैठे रहे जबकि कई स्टॉलों पर दिनभर एक भी व्यक्ति जानकारी लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र, ग्रामीण रोजगार, बैंक ऋण, सौर ऊर्जा समेत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित विभागों ने स्टॉलें लगाईं। इनमें लाडो लक्ष्मी योजना, रेडक्रॉस से जुड़ी योजनाओं और बागवानी विभाग की स्टॉलें प्रमुख रहीं। कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी देने के लिए कंप्यूटर और जागरूकता पंपलेट भी रखे थे। कुछ स्टॉलों पर लोगों ने रुचि दिखाई लेकिन अधिकांश जगहों पर कर्मचारी लाभार्थियों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन विधायक घनश्याम सर्राफ भी पहुंचे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन किया और फोटो भी खिंचवाया। करीब 15 से 20 मिनट रुकने के दौरान उन्होंने स्टॉलों पर बैठे कर्मचारियों को निर्देश दिए। विधायक के लौटते ही उनके साथ जुटे लोग भी चले गए। इसके बाद भी स्टॉलों पर तैनात कर्मचारी दिनभर लोगों के पहुंचने की उम्मीद लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद में सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाने का यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी प्रॉपर्टी आईडी और नगर परिषद से जुड़ी अन्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शिविर लगाए जाते रहे हैं। इन शिविरों में भी लोगों का अपेक्षित रुझान नहीं रहा। इस बार जनता से सीधे जुड़े करीब 19 विभागों ने स्टॉल, हेल्प डेस्क और काउंसिलिंग टेबल लगाए।
नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजाराम ने बताया कि दो दिनों के दौरान काफी लोगों ने शिविर का लाभ लिया है। उन्होंने कम भीड़ के संबंध में कहा कि कुछ समय ऐसा भी रहा जब शिविर में ज्यादा लोग नहीं थे जबकि सुबह और शाम के समय लोग योजनाओं की जानकारी और लाभ लेने के लिए पहुंचे। शिविर के दूसरे दिन ईओ राजाराम, समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक विकास देशवाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।


शिविर में मोबाइल में व्यस्त रहे कर्मचारी
लोगों की कम मौजूदगी के बीच कई कर्मचारी मोबाइल फोन में व्यस्त नजर आए। कभी वे लैपटॉप पर काम करते दिखाई दिए तो कभी मोबाइल देखते रहे। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लगे शिविर के दौरान कुछ ही समय ऐसा रहा जब स्टॉलों पर कोई व्यक्ति पूछताछ के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed