Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
53rd Adarsh Ramlila inaugurated in Loharu, Narad Moh and Shiv Tandav captivated the hearts
{"_id":"6acd29341427921a800c9cd6","slug":"video-53rd-adarsh-ramlila-inaugurated-in-loharu-narad-moh-and-shiv-tandav-captivated-the-hearts-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"लोहारू में 53वीं आदर्श रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह और शिव तांडव ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहारू में 53वीं आदर्श रामलीला का शुभारंभ, नारद मोह और शिव तांडव ने मोहा मन
भिवानी। लोहारू की आदर्श रामलीला समिति की ओर से रामलीला मंचन का आयोजन शुरू किया। समिति द्वारा आयोजित 53वीं रामलीला का शुभारंभ उत्साह और धार्मिक श्रद्धा के माहौल में हुआ। कार्यक्रम में लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि डीएसपी संजीव कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने रीबन काटकर रामलीला मंचन का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की मंगल शुरुआत की गई।
रामलीला के पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह, रावण जन्म और शिव तांडव सहित विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का मंचन किया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को जीवंत किया। मंचन देखने के लिए शहर के अनेक लोग पहुंचे और देर तक रामलीला का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास का माहौल बना रहा। आदर्श रामलीला समिति के प्रधान संतलाल सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।