{"_id":"6b0c7f950419bfadbf0424f8","slug":"a-migrant-female-worker-died-by-hanging-herself-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160777-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: प्रवासी महिला मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: प्रवासी महिला मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी
Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। गांव बुसान स्थित एक खेत में बने फार्म हाउस में मजदूरी करने आए एक प्रवासी परिवार की महिला ने शनिवार देर रात फंदे से लटक अपनी जान दे दी। मृतका 29 वर्षीय रंगिता देवी मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला रीवा की रहने वाली थी। उसका तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। घटना के समय महिला का पति बाजार में सब्जी लेने गया था। जब वह वापस आया तो पत्नी फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिला निवासी रवि कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बुसान के एक खेत में बने फार्म हाउस पर काम करने के लिए आया था। खेतों में मजदूरी करने के साथ वह यहीं किराये पर रहता था। शनिवार देर शाम करीब सात बजे वह बाजार से सब्जी लाने चला गया था। जब वापस आया तो उसकी पत्नी फंदे से लटकी हुई थी। उसे तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के पति रवि कुमार के बयान दर्ज कर शव का रविवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।