{"_id":"6accd9de2bd4ab78a90793a9","slug":"video-waterlogging-in-grain-markets-of-hodal-in-palwal-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पलवल: होडल की अनाज मंडियों में जलभराव, भीगा धान-बाजरा; 1509 धान के भाव भी गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल: होडल की अनाज मंडियों में जलभराव, भीगा धान-बाजरा; 1509 धान के भाव भी गिरे
पलवल जिले में सोमवार सुबह हुई बारिश ने किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ा दी। पलवल और होडल की अनाज मंडियों में जलभराव के कारण खुले में रखा धान और बाजरा भीग गया। पलवल अनाज मंडी में कई जगह धान की ढेरियां और बोरियों में भरा धान बारिश की चपेट में आया। सुबह 11 बजे तक मंडी परिसर में पानी जमा था और मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर भी जलभराव दिखाई दिया।
बारिश के बाद मंडी में फसल को सुरक्षित रखने और पानी की निकासी को लेकर इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। किसानों को गीले धान की गुणवत्ता खराब होने और उचित भाव नहीं मिलने की चिंता सता रही है। किसानों के अनुसार, 1509 किस्म के धान के भाव पहले 3700 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक थे, जो बारिश के बाद घटकर करीब 3400 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं।
किसानों का कहना है कि फसल उगाने में मेहनत और लागत लगाने के बाद बारिश से नुकसान होना दोहरी मार है। समय पर पानी निकासी और फसल को सुरक्षित रखने के इंतजाम होते तो नुकसान कम किया जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।