{"_id":"6b0c80502832031e330269d1","slug":"2177-students-appeared-for-the-nmms-2026-examination-across-ten-exam-centers-while-677-were-absent-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160774-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दस परीक्षा केंद्रों पर एनएमएमएस-2026 में 2177 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 677 अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दस परीक्षा केंद्रों पर एनएमएमएस-2026 में 2177 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 677 अनुपस्थित
Mon, 30 Nov 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा रविवार को राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा के संचालन के लिए जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए। परीक्षा के लिए जिले से कुल 2854 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, जिनमें से 2177 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए, जबकि 677 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा का आयोजन एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा किया गया। यह केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना है, जिसमें सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी भाग लेते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने एवं निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक चार वर्षों के लिए प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक चयनित विद्यार्थी को कुल 48,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया के मार्गदर्शन में परीक्षा के संचालन के लिए जिला गणित विशेषज्ञ कपिल शर्मा, को जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। परीक्षा के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने कपिल शर्मा के साथ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. निर्मल दहिया ने परीक्षा के सुचारु आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों, परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा समस्त परीक्षा स्टाफ के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएमएमएस जैसी छात्रवृत्ति परीक्षाएं प्रतिभाशाली एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।