फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM Flying Squad raids Faridabad and two illegal coating units busted

फरीदाबाद: बिना अनुमति चल रहीं दो फैक्ट्रियों पर सीएम फ्लाइंग का छापा, सीवर में बहाया जा रहा केमिकल

Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
Anuj Kumar अनुज कुमार
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
CM Flying Squad raids Faridabad and two illegal coating units busted
मुख्यमंत्री उड़न दस्ते (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने सोमवार को सेक्टर-57 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पर्यावरण मानकों की धज्जियां उड़ाकर चलाई जा रही दो इकाइयों का खुलासा किया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ गांव झाड़सैंतली की राजस्व संपदा में ओम धर्म कांटा के पास औचक निरीक्षण किया। संयुक्त छापेमारी में दोनों फैक्ट्रियों में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिसके आधार पर विभाग द्वारा दोनों इकाइयों के खिलाफ बंदी (क्लोजर) की सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पहली कार्रवाई में सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव झाड़सैतली की राजस्व संपदा, ओम धर्म कांटा के पास (सेक्टर-57) निलेश नामक व्यक्ति द्वारा नेहा एंटरप्राइजेज नाम से एक यूनिट चलाई जा रही है। यहां इलेक्ट्रिक मोटरों के उपकरणों पर पाउडर कोटिंग का काम हो रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ उज्ज्वल और बिजली विभाग के जेई श्याम सुंदर के साथ जब टीम ने औचक निरीक्षण किया, तो पाया गया कि कोटिंग को पक्का करने के लिए लगाए गए बॉयलर के पास विभाग की कोई वैध अनुमति नहीं थी। यही नहीं, बॉयलर से निकलने वाले जहरीले धुएं के निकास के लिए चिमनी तक नहीं लगाई गई थी।

बिना ट्रीटमेंट सीधे सीवर में जा रहा था केमिकल पानी
दूसरी कार्रवाई में उसी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर सीएम फ्लाइंग की टीम ने माई कोटिंग नाम की दूसरी इकाई पर दबिश दी। इस यूनिट में इलेक्ट्रिक मोटरों के पार्ट्स पर पाउडर कोटिंग और पेंट का काम किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि केमिकल व पेंट को सुखाने के लिए इस्तेमाल हो रहे बॉयलर की विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। 

इसके अतिरिक्त, फैक्टरी से निकलने वाले दूषित और केमिकलयुक्त पानी को साफ करने के लिए आवश्यक ईटीपी (अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र प्लांट) नहीं लगाया गया था। जहरीला पानी बिना किसी ट्रीटमेंट के सीधे सार्वजनिक सीवरेज में बहाया जा रहा था।

प्रदूषण बोर्ड करेगा क्लोजर कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एसडीओ उज्ज्वल ने स्पष्ट किया कि दोनों इकाइयां बिना किसी वैध एनओसी और पर्यावरणीय अनुमति के अवैध रूप से संचालित हो रही थीं। इस संबंध में नियमानुसार दोनों फैक्ट्रियों को बंद (सील) करने की क्लोजर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है। कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग के जेई श्याम सुंदर द्वारा दोनों इकाइयों के बिजली मीटर और कनेक्शन की गहन जांच की गई। जांच के दौरान किसी भी इकाई में बिजली चोरी का मामला नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

वाराणसी: यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर चार्ज के विरोध में नीचीबाग डाकघर पर सपा का प्रदर्शन

12 Oct 2026

ऊना: जया किशोरी ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, हवन में डाली आहुति

12 Oct 2026

कानपुर: चांदी प्रोसेसिंग कारखाने से 45 लाख की चांदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस

12 Oct 2026

सतना में धर्मांतरण पर बड़ा एक्शन: पैसे और नौकरी का लालच देकर बना रहे थे धर्म बदलने का दबाव, पांच हिरासत में

12 Oct 2026

आराधना मिश्रा के पदभार के समय हुए हंगामे के दूसरे दिन कांग्रेस मुख्यालय पर पसरा रहा सन्नाटा

12 Oct 2026
विज्ञापन

ऊना: सपोरी पंचायत में भाजपा के 18 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक बबलू ने किया स्वागत

12 Oct 2026

सपा सांसद हरेंद्र मलिक हाउस अरेस्ट, दिल्ली प्रदर्शन में जाने से रोका; बोले- देश में अघोषित आपातकाल, अधिकारियों पर जताई नाराजगी

12 Oct 2026
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने कार्यालय पर हुए हंगामे पर कही ये बात

12 Oct 2026

सोलन: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता बोले- महाराजा अग्रसेन के आदर्श अपनाकर समाज सेवा का संकल्प लें

12 Oct 2026

वीडियो: हरलालपुर प्रधान उपचुनाव...1233 मतदाता कर रहे वोट, दो बूथों पर मतदान जारी

एलयू कप इंटर कॉलेजिएट टी-20 टूर्नामेंट में एलयू गंगा व एलयू लायंस सीतापुर के बीच हुआ मुकाबला

12 Oct 2026

गाजियाबाद: बारिश के बाद वसुंधरा सेक्टर 7 के रामलीला मैदान में हुआ जलभराव

12 Oct 2026

अलीगढ़ में फिर बदला मौसम, सुबह से हुई बारिश

12 Oct 2026

हरदुआगंज मंडी में बारिश से हजारों कुंतल धान भीगा, इंतजाम नाकाफी

12 Oct 2026

खैर मंडी में भीगा धान, किसानों की बढ़ी परेशानी

12 Oct 2026

मेरठ: अब्दुल्लापुर में श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप, वाल्मीकि समाज ने डीएम से लगाई गुहार; जमीन मुक्त नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

12 Oct 2026

Meerut: बारिश ने धोया क्रिकेट मैच का रोमांच, विक्टोरिया पार्क में भरा पानी; मैदान पर उतरे कर्मचारी, इंतजार करते रहे खिलाड़ी

12 Oct 2026

मेरठ में जाट महासभा का प्रदर्शन, केंद्रीय सेवाओं में OBC आरक्षण की मांग; समाधान नहीं होने पर चुनाव में ताकत दिखाने की चेतावनी

12 Oct 2026

सिरमौर: फोरलेन का इंतजार, गड्ढों में तब्दील एनएच-07 पर जोखिम भरा सफर; 25 करोड़ से सुधरेगी सड़क

12 Oct 2026

वीडियो: गणेशपुर में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया शिकार, सीसीटीवी में कैद हुई चहलकदमी

नवरात्र के दूसरे दिन अयोध्या के रुदौली स्थित मां कामाख्या मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Oct 2026

टोटो को बचाने में पलटी दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो, 10 घायल; VIDEO

12 Oct 2026

आराम से दर्शन मिला तो चहक उठीं महिलाएं, VIDEO

12 Oct 2026

नौ मुकदमों का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, VIDEO

12 Oct 2026

बारिश के बाद सड़कों पर जाम, वाहन चालकों और राहगीरों को हुई परेशानी

12 Oct 2026

लखनऊ में सनातन रक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के खिलाफ किया प्रदर्शन

12 Oct 2026

सोलन में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ निकली गणपति-हनुमान की शोभायात्रा, आज से रामलीला

12 Oct 2026

हमीरपुर: मलबे में जिंदगी तलाशेगा प्रहरी रोबोट, हिमाचल के छात्रों ने बनाया आपदा बचाव का प्रोटोटाइप

लखनऊ विवि के एलयू कप इंटर कॉलेजिएट टी-20 टूर्नामेंट का शुभारंभ

12 Oct 2026

हिमाचल की प्रिया ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर पर चमकाया नाम, इंटर यूनिवर्सिटी में सोना तो सीनियर नेशनल में जीता कांस्य

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed