{"_id":"6accd28d8041c4f47309d877","slug":"video-ayathhaya-vathhayaka-ramacathara-yathava-ka-natatava-ma-nakal-aitahasaka-canara-yatara-2026-10-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली ऐतिहासिक चुनरी यात्रा
अयोध्या: अयोध्या में मां कामाख्या के जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच सोमवार को रुदौली में भव्य चुनरी यात्रा निकाली गई। विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में हरिहरपुर स्थित हैजा माता मंदिर से शुरू हुई 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा में करीब 50 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। पूरी यात्रा के दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। महिलाओं की भारी भागीदारी के चलते यात्रा लगभग एक किलोमीटर लंबी हो गई।
हाथों में चुनरी थामे महिलाएं मां कामाख्या के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ती रहीं। यात्रा में पुरुषों और बच्चों की भी बड़ी संख्या रही। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
विधायक रामचंद्र यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा हरिहरपुर से सोनवा होते हुए मां कामाख्या धाम पहुंची। यहां विधि-विधान से मां कामाख्या देवी के श्रीचरणों में 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की गई। विधायक ने कहा कि मां कामाख्या के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था और भक्ति इस आयोजन की विशेषता है। मां की कृपा से क्षेत्र में सुख-समृद्धि बनी रहे, यही कामना है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर पंचायत की ओर से रास्ते में जगह-जगह पानी की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। सीओ अरविंद सोनकर ने बताया कि चोरी की घटनाएं रोकने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी तैनात किया गया था। बाबा बाजार के थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद यात्रा के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।