{"_id":"6afaf97f11b205b2160489a9","slug":"video-shahatha-samaraka-ka-thakhana-sa-pahal-aaya-lga-hausafasa-ma-btha-tha-catara-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शहीद स्मारक को देखने रोहतक तक से आए लोग, स्लॉट रहे हाउसफुस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद स्मारक को देखने रोहतक तक से आए लोग, स्लॉट रहे हाउसफुस
अंबाला। 1857 की क्रांति को समर्पित शहीद स्मारक रविवार को लोगों के लिए खोल दिया। पहले दिन अंबाला ही नहीं बल्कि रोहतक, जींद और हरियाणा के अन्य जिलों से पर्यटक अधिक आए। अंबाला में सैन्य परिवारों ने भी इसे देखने के लिए टिकट बुक कराई हुई थीं। वह भी इतिहास को शहीद स्मारक के माध्यम से देखते हुए दिखे।
शहीद स्मारक को देखने के लिए आपको किसी बड़े संग्रहालय जैसा ही अनुभव प्राप्त होगा। टिकट काउंटर से पहले आपको शहीद स्मारक के बारे में आपके गाइड बताएंगे। यहां क्या- क्या सावधानियां बरतनी है यह भी बताया जाता है। मुख्य गेट से लेकर संग्रहालय के गेट तक तीन बार चेकिंग की जाती है। इसके बाद हर गैलर में गाइड आपको उसे गैलरी की विशेषता बताएंगे। यहां आप फोटो खींचकर अपने अनुभव को यादों में कैद कर सकते हैं, हालांकि वीडयोग्राफी पर पाबंदी रहेगी।
---------------
आधार बिना बुकिंग रद्द, रोजाना 500 दर्शकों को प्रवेश
मंत्री विज ने बताया कि ट्रायल रन के तहत फिलहाल प्रतिदिन केवल 500 लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है। 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक प्रवेश निशुल्क रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना आधार कार्ड के की गई कुछ शुरुआती बुकिंग रद्द कर दी गई हैं और अब ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य है। इन खाली हुए स्लॉट्स पर नए लोग बुकिंग कर सकते हैं। जल्द ही पेड बुकिंग भी शुरू की जाएगी।
--------------
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।