Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   A glimpse of Indian culture was seen at the annual function, 'Navrang'.

Ambala News: वार्षिक समारोह नवरंग में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of Indian culture was seen at the annual function, 'Navrang'.
सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। स्कूल - फोटो : kishatwar news
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह नवरंग का आयोजन अत्यंत उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी गान से हुआ जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने की।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के बाद स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन दर्शन और समाज सुधार पर आधारित प्रभावशाली नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। इसके बाद विभिन्न धर्मों व त्योहारों जैसे गणेश चतुर्थी, होली और दीपावली की छटा बिखेरती सांस्कृतिक प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाया। कव्वाली के माध्यम से भारत के गौरवशाली व्यक्तित्वों और विकसित भारत की पहचान का गुणगान किया गया। हौसलों से बदलती अपनी लकीरें विषय पर ऊर्जावान नृत्य ने देशभक्ति और आत्मविश्वास का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण योग नृत्य रहा। इसमें नन्हे योगियों ने योगासनों व नृत्य मुद्राओं से योग को शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का सशक्त माध्यम बताया। प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने कहा कि सांस्कृतिक व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानने और प्रोत्साहित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में कक्षा पहली व दूसरी के लगभग 350 विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 300 विद्यार्थियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया गया।

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। स्कूल

सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में प्रस्तुति देते बच्चे। स्कूल- फोटो : kishatwar news

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed