{"_id":"6a09c8bf5eefd3eaaa0f7dee","slug":"video-minister-anil-vij-slams-rahul-gandhi-2026-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: राहुल गांधी के बयान पर मंत्री अनिल विज का पलटवार
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। विज ने कहा कि आजकल राजनीति में बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना एक सामान्य बात हो गई है। किसी का भी इस्तीफा मांग लेना बहुत आसान है, लेकिन असली चुनौती काम करके दिखाने की होती है।
अंबाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विज ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव किया और उन्हें केंद्र सरकार के सबसे सक्षम मंत्रियों में से एक बताया। उन्होंने साफ किया कि पेपर लीक मामला सामने आते ही सरकार ने तुरंत सख्त कदम उठाए। जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर उठाए गए सवालों पर भी विज ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री को इन यात्राओं का महत्व समझ नहीं आता। प्रधानमंत्री की यात्राओं से भारत के वैश्विक संबंध मजबूत हुए हैं और व्यापार बढ़ा है। विज ने यह भी भरोसा जताया कि कोरोना संकट और वर्तमान वैश्विक आपदाओं के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित हाथों में है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।