फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Waqf Board to soon implement a new Nikah nama Know New Rules

उत्तराखंड: जल्द नया निकाहनामा लागू करेगा वक्फ बोर्ड, बिना तलाक दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे मौलवी

Fri, 04 Sep 2026 08:37 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 04 Sep 2026 08:37 PM IST
सार

उत्तराखंड में यूसीसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए अब ऐसा निकाहनामा मॉडल जारी किया जाएगा जिसमें केवल एक निकाह का ही प्रावधान होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand Waqf Board to soon implement a new Nikah nama Know New Rules
निकाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड जल्द ही नए निकाहनामे का मॉडल जारी करेगा। इस निकाहनामे के सामने आने के बाद कोई मौलवी किसी व्यक्ति की एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह नहीं करा सकेंगे। गलत तरीके से निकाह करने या निकाहनामा जारी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने बताया कि यूसीसी के नियमों को ध्यान में रखते हुए अब ऐसा निकाहनामा मॉडल जारी किया जाएगा जिसमें केवल एक निकाह का ही प्रावधान होगा। उन्होंने बताया कि निकाहनामे में दूसरे, तीसरे या चौथे निकाह का कोई कॉलम नहीं होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड:  शुद्धिकरण विवाद, सात सितंबर को कांग्रेस का सीएम आवास कूच, राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया है कि एक पत्नी के रहते दूसरा निकाह पूरी तरह अवैध होगा। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नए निकाहनामे के बाद निकाह को रजिस्टर कराना भी अनिवार्य होगा।

इतना ही नहीं, सबसे बड़ा बदलाव मौलवियों के संदर्भ में किया जा रहा है। अब तक कोई भी मौलवी निकाह करा सकते थे, लेकिन नया निकाहनामा अस्तित्व में आने के बाद केवल रजिस्टर्ड मौलवी ही निकाह करा सकेंगे। गलत तरीके से दूसरा निकाह करने वाले लोगों या गलत निकाहनामा जारी करने वाले लोगों के विरुद्ध उचित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed