फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity Corporation's high-tech sub-divisional office to be built on Bank Road.

Ambala News: बैंक रोड पर बनेगा बिजली निगम का हाईटेक उपमंडल कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation's high-tech sub-divisional office to be built on Bank Road.
अंबाला छावनी के क्वा​लिटी सब-स्टेशन के कमरों की जर्जर हालत। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के मुख्य व्यावसायिक केंद्र बैंक रोड स्थित उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सब-डिविजन नंबर-2 के नए प्रशासनिक भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वर्षों से जर्जर हालत के कारण बकरा मार्केट में अस्थायी रूप से शिफ्ट किए गए इस दफ्तर के कारण उपभोक्ताओं और बिजली कर्मचारियों को हो रही परेशानियों पर अब विराम लगने जा रहा है।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के संज्ञान में मामला आने के बाद बिजली निगम प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है। कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी ने औपचारिक सिफारिशी प्रस्ताव तैयार कर निर्माण विंग (सिविल) को भेज दिया है। सब-डिविजन नंबर-2 के कार्यालय को इसके मूल अधिकार क्षेत्र में लाना अति आवश्यक है। बैंक रोड पर आधुनिक बहुमंजिला भवन बनने से न केवल लोगों को राहत मिलेगी बल्कि करोड़ों रुपये की सरकारी संपत्ति भी सुरक्षित होगी।
विज्ञापन

----
उपभोक्ताओं को परेशानी
सब-डिविजन नंबर-2 का दफ्तर वर्तमान में बकरा मार्केट स्थित नई इमारत में चल रहा है, जो इसके भौगोलिक क्षेत्राधिकार से पूरी तरह बाहर है। इसके चलते दैनिक बिलिंग, मीटरिंग और शिकायतों के समाधान के लिए बुजुर्गों, महिलाओं और व्यापारियों को दूर-दराज का सफर तय करना पड़ता था। ऑटो व ई-रिक्शा के किराए के रूप में अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी झेलना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
असामाजिक तत्वों का अड्डा बनी प्राइम लैंड
बैंक रोड पर स्थित विभाग की कीमती जमीन खाली और लावारिस पड़ी होने के कारण वहां असामाजिक गतिविधियों और अवैध कब्जे का खतरा मंडरा रहा था। सेवा समिति स्कूल (सब-डिविजन नंबर-1 क्षेत्र) के पास स्थित पुराना 11केवी स्विच हाउस भी जर्जर होकर नशेड़ियों का अड्डा बन चुका था। नए प्रस्ताव के तहत सेवा समिति स्कूल के पास नया शिकायत केंद्र स्थापित करने की भी सिफारिश की गई है।
-------
कर्मचारियों ने उठाई थी आवाज
एचएसईबी वर्कर यूनियन के अध्यक्ष तिलक सिंह और बलवंत यादव ने 24 अगस्त को ऊर्जा मंत्री अनिल विज को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद एसडीओ और एक्सईएन ने कार्रवाई करते हुए सिविल कंस्ट्रक्शन विंग को विस्तृत डिजाइन व एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है।

--------
कर्मचारियों की ओर से ऊर्जा मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन के बाद पत्राचार किया जा रहा है, ताकि पुराने भवनों का जीर्णोद्धार हो सके। इससे उपभोक्ताओं को भी काफी फायदा होगा।
- मोहित, उपमंडल अधिकारी, क्वालिटी सब-स्टेशन।

अंबाला छावनी के क्वालिटी सब-स्टेशन के कमरों की जर्जर हालत। संवाद

अंबाला छावनी के क्वालिटी सब-स्टेशन के कमरों की जर्जर हालत। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed