{"_id":"6aa171248a8f1ff2100575cb","slug":"video-ambala-municipal-corporation-seals-bsnl-office-over-outstanding-property-tax-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला : संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने बीएसएनएल का दफ्तर किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला : संपत्ति कर बकाया होने पर नगर निगम ने बीएसएनएल का दफ्तर किया सील
अंबाला सिटी। संपत्ति टैक्स न भरने वाले बकायेदारों के खिलाफ नगर निगम ने अब सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंबाला शहर के आर्य चौक स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के टेलीफोन एक्सचेंज कार्यालय व परिसर को सील कर दिया। बीएसएनएल पर निगम का करीब 15 लाख रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था।
तीन साल से बकाया था टैक्स, नोटिस के बाद भी नहीं दिया जवाब मौके पर मौजूद नगर निगम के अकाउंटेंट राज कुमार ने बताया कि बीएसएनएल की इमारतों पर पिछले तीन सालों से संपत्ति कर लंबित चल रहा था। इसमें मुख्य एक्सचेंज भवन, उसके सामने स्थित इमारत और मानव चौक स्थित परिसर शामिल हैं। निगम द्वारा बीएसएनएल अधिकारियों को कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने न तो कोई जवाब दिया और न ही कर का भुगतान किया। नोटिस की अनदेखी के बाद निगम प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में इमारत को सील करने का कदम उठाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।