Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Ambala News
›
Forest department office sealed in Ambala City for non-payment of property tax dues of Rs 47 lakh
{"_id":"6aa2b2ade3e3e949c10e12fb","slug":"video-forest-department-office-sealed-in-ambala-city-for-non-payment-of-property-tax-dues-of-rs-47-lakh-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला सिटी: 47 लाख रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर वन विभाग का कार्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला सिटी: 47 लाख रुपये का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स न भरने पर वन विभाग का कार्यालय सील
अंबाला सिटी। बकाया संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम अंबाला ने सख्त रुख अपना लिया है। बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद कर का भुगतान न करने पर नगर निगम की टीम ने अंबाला सिटी स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर पर सीलिंग की कार्रवाई की है।
नगर निगम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों के अनुसार, वन विभाग पर लंबे समय से 47 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया चल रहा था। निगम द्वारा संबंधित विभाग को बकाया राशि जमा करवाने के लिए कई बार नोटिस भेजे गए थे, लेकिन तय सीमा के भीतर कोई भुगतान नहीं किया गया।
इसके बाद निगम की रिकवरी टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग कार्यालय के मुख्य गेट को सील कर दिया। वहीं वन विभाग को सील करने के बाद नगर निगम की टीम सिंचाई विभाग के कार्यालय भी पहुंची, मगर यहां अधिकारियों समय ले लिया। ऐसे में यहां कार्रवाई को रोक दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।