Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Loharu police on alert ahead of the three-day Rajasthan civic body elections; vigilance stepped up at three key checkpoints.
{"_id":"6aa116cde915201aa000a73f","slug":"video-loharu-police-on-alert-ahead-of-the-three-day-rajasthan-civic-body-elections-vigilance-stepped-up-at-three-key-checkpoints-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव के मद्देनजर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन प्रमुख नाकों पर बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव के मद्देनजर लोहारू पुलिस अलर्ट, तीन प्रमुख नाकों पर बढ़ाई चौकसी
राजस्थान में होने वाले तीन दिवसीय निकाय चुनाव के मद्देनजर भिवानी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए लोहारू थाना क्षेत्र में विशेष चौकसी बढ़ा दी है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को रोकने के उद्देश्य से राजस्थान से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
भिवानी पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के निर्देश पर, डीएसपी संजीव गौड़ के मार्गदर्शन तथा लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर विशेष नाकाबंदी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।
तीन दिवसीय चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए तीनों नाकों पर पांच-पांच पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात पुलिस कर्मचारी राजस्थान की ओर से आने तथा राजस्थान की तरफ जाने वाले वाहनों पर लगातार नजर रख रहे हैं। प्रत्येक वाहन की गहनता से जांच की जा रही है तथा आवश्यक जानकारी को रजिस्टर में दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस द्वारा विशेष रूप से संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। वाहन जांच के दौरान आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तत्काल उच्च अधिकारियों एवं थाना प्रभारी को सूचित किया जाए।
लोहारू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि तीन दिवसीय राजस्थान निकाय चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। राजस्थान से जुड़े सभी प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ाई गई है। पिलानी नाका, सूरजगढ़ रोड नाका और दमकोरा नाका पर पुलिस कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है और आने-जाने वाले वाहनों की लगातार जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी ने कहा कि “तीन दिवसीय चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा प्रत्येक संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी व्यक्ति या वाहन के संबंध में संदेह होने पर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।