Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Gorakhpur News
›
After the accident at Rapti Ghat, people are keeping their distance from the domes, turning to the shade of trees for shelter instead.
{"_id":"6a9eda1acdcc08ed6a0c575c","slug":"video-after-the-accident-at-rapti-ghat-people-are-keeping-their-distance-from-the-domes-turning-to-the-shade-of-trees-for-shelter-instead-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"राप्ती घाट पर हादसे के बाद गुंबदों से दूरी, पेड़ की छांव बना सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राप्ती घाट पर हादसे के बाद गुंबदों से दूरी, पेड़ की छांव बना सहारा
राप्ती घाट पर रविवार को गुंबद गिरने से दो लोगों की मौत की घटना के बाद सोमवार को लोगों में डर साफ दिखाई दिया। घाट पर बने सात गुंबदों के नीचे आम दिनों में लोग बैठकर समय बिताते थे, लेकिन हादसे के अगले दिन कोई भी व्यक्ति गुंबद के नीचे बने चबूतरे पर बैठा नजर नहीं आया। ज्यादातर लोग पेड़ के नीचे बने चबूतरे के पास ही समय बिताते दिखे। गुंबदों के नीचे बने अन्य चबूतरों पर भी ज्यादातर कुत्ते व अन्य जानवर ही बैठे नजर आए।
रविवार की घटना के बाद सोमवार को देखा गया कि नगर निगम की ओर से घाट पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। इसमें वर्षा ऋतु और बाढ़ की संभावना को देखते हुए लोगों से गेट और गुंबद से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। बोर्ड पर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतने की चेतावनी दी गई है। जिस गुंबद के गिरने से हादसा हुआ था, उसे पूरी तरह तोड़ दिया गया है। चबूतरे के बैठने वाले हिस्से को छोड़कर ऊपर का पूरा ढांचा और पिलर हटा दिया गया है। घाट पर बने अन्य चबूतरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों के मुताबिक ये चबूतरे तैयार अवस्था में लाकर सीमेंट व अन्य गोंद से जोड़े गए हैं। जिससे हादसों का खतरा मडरा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।