{"_id":"6a9e895447442792a300698a","slug":"video-700-saplings-planted-ghutnu-chamba-environment-conservation-forest-department-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा के घुटनू में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, 80 लोगों ने रोपे 700 पौधे; देखभाल के लिए मिले 21 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के घुटनू में पर्यावरण संरक्षण की अनोखी पहल, 80 लोगों ने रोपे 700 पौधे; देखभाल के लिए मिले 21 हजार
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:22 PM IST
Link Copied
विकास खंड मैहला की ग्राम पंचायत बैल्ली के घुटनू गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधारोपण अभियान चलाया गया। सर्वांगीण कृषि समाधान फाउंडेशन और खब्बी धार पर्यटन विकास संगठन की ओर से वन विभाग चंबा तथा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 लोगों ने हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रजातियों के करीब 700 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ पौधारोपण में भाग लिया।
जिला परिषद सदस्य राज सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक हिमपत वर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।
इस अवसर पर राज सिंह ठाकुर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही भविष्य की सुरक्षा है। उन्होंने पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा को भी जरूरी बताया। उन्होंने फाउंडेशन को पौधों की सुरक्षा, सिंचाई और देखभाल के लिए 21 हजार रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। स्थानीय स्तर पर लोगों की भागीदारी से ऐसे अभियान अधिक प्रभावी हो सकते हैं।
वहीं, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक हिमपत वर्मा ने कहा कि बैंक सामाजिक दायित्व के तहत पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में सहयोग करता रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है।
पौधारोपण अभियान में स्थानीय लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े सदस्यों ने भी भाग लिया। आयोजकों ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।