{"_id":"6aa9b65c8243c6d2a4012c1e","slug":"accusation-of-snatching-a-bullion-traders-locket-fir-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1452627-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सराफा कारोबारी का लाॅकेट हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सराफा कारोबारी का लाॅकेट हड़पने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
गोरखपुर। सराफा कारोबारी से लाॅकेट लेकर वापस न करने और धमकी देने के आरोप में राजघाट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कारोबारी ने बसंतपुर चौकी के दरोगा पर आईजीआरएस की शिकायत में असंतुष्ट रिपोर्ट लगाने के नाम पर ओटीपी मांगकर शिकायत को संतुष्ट दर्शाने का आरोप लगाया है।
कारोबारी ने एसएसपी से शिकायत कर लाॅकेट बरामद कराने और मामले की जांच की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजघाट थाना क्षेत्र के हांसूपुर निवासी कृष्ण चंद वर्मा की हरिवंश गली, घंटाघर में कृष्णा अर्नामेंट नाम से सराफा की दुकान है। एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि 25 अगस्त 2025 को दुकान के बगल में रहने वाले अमृत लाल वर्मा ने 18 कैरेट का का लाॅकेट पसंद किया था। आरोप है कि रसीद लेने के साथ दो-चार दिन में लाॅकेट वापस करने की बात कही गई थी। कृष्ण चंद के मुताबिक, कई दिन बाद लाॅकेट वापस मांगने पर अमृत लाल टालमटोल करने लगे। बाद में अमृत लाल उर्फ विक्की वर्मा, अर्जुन वर्मा और अनंत लाल वर्मा पर लाॅकेट वापस करने से इन्कार करने व धमकी देने का आरोप लगाया गया। कारोबारी ने 20 जुलाई, 29 जुलाई व 17 अगस्त को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की थी।