{"_id":"6a9e8a8b8fc5572d690c9590","slug":"video-bharaica-ma-ghara-ka-aagana-ma-ghasakara-tathae-na-tana-sal-ka-bcaca-ka-thabca-garamanae-na-chhaugdhaya-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोचा; ग्रामीणों ने छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में घर के आंगन में घुसकर तेंदुए ने तीन साल की बच्ची को दबोचा; ग्रामीणों ने छुड़ाया
यूपी के बहराइच में रविवार देर शाम आंगन में खेल रही तीन वर्षीय बच्ची लाडो पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बालिका को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भागने लगा। ग्रामीणों देखा तो शोर मचाते हुए उसका पीछा किया। ग्रामीणों के लगातार पीछे आने पर तेंदुआ खेलावन के खेत के पास बांध किनारे बच्ची को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।
घटना नानपारा रेंज के बघौली जंगल से सटे खटकन पुरवा गांव की है। तेंदुए के हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नानपारा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बुआ विजमा देवी के अनुसार, हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। जंगल से सटे गांव में आंगन तक तेंदुए के पहुंचने से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।