{"_id":"6a9e842559076ea5b90563b3","slug":"video-video-ayathhaya-ma-aaganabugdha-karayakaratao-ka-saema-yaga-karaga-samamanata-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ सितंबर को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) फतेहगंज के मैदान 8 सितंबर सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जनसभा को करेंगे संबोधित । मुख्यमंत्री कार्यक्रम को के लेकर प्रशासन और बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
समारोह में अयोध्या समेत आसपास के छह जिलों से करीब 12 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाएं शामिल होंगी। अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से करीब दो- दो हजार प्रतिभागी शामिल होंगी। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने के कारण विभागीय स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। समारोह में शामिल होने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को विभागीय गणवेश में पहुंचना होगा। पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य किया गया है। प्रतिभागियों की उपस्थिति और व्यवस्थाओं की निगरानी बाल विकास परियोजना अधिकारियों और मुख्य सेविकाओं को सौंपी गई है।
बांटे गए पहचान पत्र : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शुरुआती देखभाल और महिलाओं-बच्चों से जुड़ी सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समारोह के जरिये उनके कार्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने बताया कि जीआईसी मैदान पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। रविवार को पहचान पत्र बांटे गए।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कल बदला रहेगा यातायात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ सितंबर को जीआईसी ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके दौरे को देखते हुए अयोध्या शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर क्षेत्र और अयोध्या धाम क्षेत्र दोनों में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इससे आम जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी ले लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।