{"_id":"6af3d89aa30917e4b70016c3","slug":"sonia-gandhi-s-book-reignites-political-row-over-indira-gandhi-s-tears-after-operation-blue-star-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी की किताब में दावा: ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा के आंसुओं का जिक्र, छिड़ी सियासी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी की किताब में दावा: ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा के आंसुओं का जिक्र, छिड़ी सियासी जंग
Wed, 11 Nov 2026 09:08 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:08 AM IST
सार
सोनिया गांधी की किताब में दावा किया गया है कि स्वर्ण मंदिर परिसर की तबाही की तस्वीरें देख तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भावुक हो गई थीं। किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद इंदिरा गांधी के आंसुओं का जिक्र है। इस पर विरोधियों ने तंज किया है। सिखों को जख्म देने वाले अब आंसू बहाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Sonia Gandhi Book
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की नई पुस्तक बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव ने पंजाब की राजनीति में 1984 के जख्मों को एक बार फिर हवा दे दी है। इसी मुद्दे पर जुबानी जंग छिड़ गई है। सोनिया की किताब में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की मनोदशा का जिक्र सूबे में सियासी बहस का विषय बन गया है।
भाजपा व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेताओं ने इस मसले पर कांग्रेस को निशाने पर लिया हुआ है। वहीं, पंजाब कांग्रेस पार्टी का बचाव कर रही है। किताब में सोनिया ने दावा किया है कि जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद जब इंदिरा गांधी को स्वर्ण मंदिर परिसर में हुई तबाही की तस्वीरें दिखाई गईं तो उनके आंसू निकल आए थे।
सोनिया के मुताबिक, इस सैन्य कार्रवाई के बाद इंदिरा गांधी को अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा था। उन्होंने परिवार के सदस्यों को अपनी संभावित मौत के लिए तैयार रहने की बात कही थी। इसके बाद 31 अक्तूबर 1984 को इंदिरा गांधी की उनके दो सिख सुरक्षाकर्मियों ने हत्या कर दी थी।

Trending Videos