{"_id":"6ac78b74b790a7e1fa0fd32e","slug":"video-students-were-informed-about-cybercrime-and-women-safety-regulations-at-police-pathshala-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पाठशाला: एसीपी ने कानून व पुलिस के सम्मान के साथ यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पाठशाला: एसीपी ने कानून व पुलिस के सम्मान के साथ यातायात नियमों का पालन करने की सीख दी
ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार ने छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली के साथ साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, यातायात नियम और आपात स्थिति में पुलिस से मदद लेने के तरीकों की जानकारी दी। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। लोगों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई। पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए कार्य करती है, इसलिए किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और जांच में सहयोग करें। उन्होंने युवाओं से नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल शिखा सिंह, ट्रैफिक कांस्टेबल कपिल कुमार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।