{"_id":"6ac7306bd9ea3af029063347","slug":"video-punjab-congress-chief-pargat-singh-visited-sri-harmandir-sahib-along-with-sachin-pilot-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह सचिन पायलट के साथ पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह सचिन पायलट के साथ पहुंचे श्री हरमंदिर साहिब
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह वीरवार ने अपने अमृतसर दौरे की शुरुआत श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर की।
पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद पहली बार श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे परगट सिंह ने गुरु घर में नतमस्तक होकर अरदास की और जिम्मेदारी मिलने के लिए शुकराना किया। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ लीडरशिप और पार्टी के कई नेता भी इस दौरान साथ रहे।
परगट सिंह ने कहा कि वह आज गुरु घर में शुकराना करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में राजनीति भी होगी और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम भी किया जाएगा। अमृतसर पहुंचने पर कांग्रेस नेतृत्व की ओर से सभी नेताओं को साथ लेकर चलने का संदेश देने की कोशिश की गई।
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद परगट सिंह और सचिन पायलट श्री दुर्गियाना मंदिर, रामतीर्थ और सेंट पॉल चर्च में भी नतमस्तक होंगे। पार्टी की ओर से धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने और बड़े जमावड़े से बचने की अपील भी की गई है।
परगट सिंह 11 अक्तूबर को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। इससे पहले अमृतसर से शुरू हुआ यह दौरा पार्टी की आगामी गतिविधियों की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।