{"_id":"68b2f895d90283503408f2d1","slug":"video-road-on-the-side-of-the-ramp-descending-from-yamuna-expressway-caved-in-2025-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले रैंप की किनारे सड़क धंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले रैंप की किनारे सड़क धंसी
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 06:41 PM IST
Link Copied
दनकौर कोतवाली दनकौर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले रैंप की सड़क का एक हिस्सा किनारे से धंस गया है। वहां गहरा गड्ढा हो गया है। जिससे हादसा होने का खतरा बन हुआ है। आसपास के लोगों के साथ वाहन चालकों ने इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास यमुना एक्सप्रेस-वे से दनकौर व अन्य सेक्टरों के लिए उतरने का रैंप बना हुआ है। वहां टोल बूथ भी है। जहां एक्सप्रेसवे से रैंप की सड़क शुरू होती है, वहीं पर किनारे एक गड्ढा हो गया है। लोगों का कहना है कि बारिश के पानी से सड़क धंस गई। बार बार शिकायत की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बारिश के मौसम में सड़क के साथ एक्सप्रेसवे को भी नुकसान पहुंच सकता है। सड़क कट सकती है। साथ ही रात के समय वाहन भी गड्ढ़े में गिर सकते है। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शिकायत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।