{"_id":"68cac90ff92289958e08af0f","slug":"video-pm-modi-birthday-celebrated-in-a-special-way-in-noida-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा में खास अंदाज में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, 66 मीटर लंबे फसाड पर दिखाई गईं तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में खास अंदाज में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिन, 66 मीटर लंबे फसाड पर दिखाई गईं तस्वीरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। इसी कड़ी में स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स ने अनोखी पहल करते हुए नोएडा के सेक्टर-132 स्थित ऐस कैपिटल बिल्डिंग को जगमगा दिया। भव्य अंदाज़ में सजाई गई 66 मीटर लंबी फ़साड पर प्रधानमंत्री मोदी की कई तस्वीरें प्रदर्शित की गईं, जिसने वहां से गुजरने वाले हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। यह पूरा डायनामिक लाइटिंग सेटअप स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जो किसी भी अवसर पर रंग-बिरंगे विज़ुअल्स, ग्राफिक्स और संदेश प्रदर्शित करने की क्षमता रखता है। इस खास प्रस्तुति के ज़रिए स्पेक्ट्रा ल्यूमिनेयर्स ने देश के लोकप्रिय नेता को अनूठे ढंग से जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।