{"_id":"68ca7023a266f2f10709cf19","slug":"video-various-programmes-under-the-bjps-seva-pakhwada-began-in-shimla-on-pm-modis-birthday-2025-09-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के जन्मदिन पर शिमला में भाजपा कस सेवा पखवाड़ा शुरू, प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के जन्मदिन पर शिमला में भाजपा कस सेवा पखवाड़ा शुरू, प्रदर्शनी और रक्तदान शिविर का आयोजन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पार्टी की ओर से आयोजित सेवा पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। प्रातः 10:50 पर डॉ. बिंदल ने गेयटी थियेटर में पीएम मोदी की जीवनी पर आधारित एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया और उनके बाद उन्होंने युवा मोर्चा की ओर से आयोजित एक रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़े की शुरुआत रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर की जा रही है। इसके साथ ही नरेंद्र मोदी के जीवन के संबंध में एक संक्षिप्त प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। बिंदल ने कहा कि देश का परम सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री देश को मिला है। 14 वर्ष तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए, गुजरात राज्य को भारत का अग्रणी राज्य बनाकर खड़ा कर दिया। इसके बाद 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री रहते हुए भारत को विश्व में शक्तिशाली राष्ट्र की श्रेणी में खड़ा कर दिया। 2014 तक भारत देश विश्व में आर्थिक पायदान पर 11वें स्थान पर खड़ा था जिसे 11 साल में चैथे पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया और 2027 तक विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनाने हेतु कृत संकल्पित है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि आज पीएम के जन्मदिवस पूरे देश भर में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। आज रक्तदान शिविरों के माध्यम से पूरे देश के ब्लड बैंकों को भर दिया जाएगा और जीतनी भी कमी रहेगी वो अगले एक सप्ताह में पूरी कर दी जाएगी। सेवा पखवाड़े में प्रदेश भर में रक्तदान शिविरों के साथ स्वच्छता सेवा, चिकित्सा सेवा आदि के माध्यम से प्रधानमंत्री के मिशन को पूरा करने के लिए देश आगे बढ़ेगा। वोकल फाॅर लोकल के विचार के साथ स्वदेशी तैयार किए गए उत्पादों को खरीदकर गरीब कामगारों को संबल प्रदान किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।