फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Kanha will be seated on a teak wood swing, dressed in a fancy costume.

Noida News: फैंसी पोशाक पहनकर सागौन की लकड़ी के झूले पर विराजमान होंगे कान्हा

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Kanha will be seated on a teak wood swing, dressed in a fancy costume.
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियों की सबसे अधिक बिक्री
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन के बाद शहर के बाजार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजने लगे हैं। कान्हा की एक से बढ़कर एक महंगी व फैंसी पोशाकें उपलब्ध हैं। झूले, मोरपंख और मूर्तियां भी बाजार में उपलब्ध हैं। लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
रामपुर मार्केट की दुकानदार निशा ने बताया कि जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल और राधा रानी की मूर्तियों की बिक्री सबसे अधिक हो रही है। इनमें भी पीतल धातु से बनी मूर्तियां काफी पसंद की जा रही हैं। सबसे महंगा झूला सागौन की लकड़ी से बना है। जन्माष्टमी या दैनिक पूजा के लिए लड्डू गोपाल को सागौन के झूले में विराजमान करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं फैंसी कपड़ों की भी काफी मांग है।
विज्ञापन

ग्रेनो के बाजार में कीमतें
लड्डू गोपाल की मूर्ति : 500 से 18,000 रुपये
राधा रानी की मूर्ति : 500 से 8,000 रुपये
मोरपंख का पंखा : 180 से 400 रुपये
झूला : 500 से 6,000 रुपये
कपड़े : 300 से 4,000 रुपये
घुंघराले बाल और मुकुट भी होंगे लुभावने
इस बार बाजार में कान्हा के घुंघराले बालों का ट्रेंड है, जो 300 से 1,500 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं मुकुट भी फैंसी हो गए हैं। बाजार में इस समय 150 से 800 रुपये तक के मुकुट उपलब्ध हैं। इन्हें हाथ से बनाया गया है। जगत फार्म के दुकानदार नरेंद्र सेंगर ने बताया कि इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर पोशाक, माला, बांसुरी, मुकुट और कंगन समेत पूजा सामग्री की कीमतों में करीब 10 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के बाद भी लड्डू गोपाल की फैंसी पोशाक और आकर्षक मुकुट ग्राहकों की पहली पसंद बने हुए हैं। पर्व नजदीक आने पर बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर हर साल लड्डू गोपाल के लिए नई पोशाक और शृंगार का सामान खरीदती हूं। -पूजा सिंह, अल्फा-2
कान्हा की पोशाक, बांसुरी और माला खरीदने बाजार आई हूं। सामान की कई वैरायटी हैं। -स्वीटी तिवारी, सूरजपुर
लड्डू गोपाल की पोशाक और सजावट का सामान खरीद रही हूं। विशेष पूजा की तैयारी है। -उमा पटेल, गामा-2
कान्हा की आकर्षक पोशाक और मुकुट की अच्छी रेंज है। हालांकि कुछ सामान के दाम बढ़े हैं। -सोनाली गोयल, बीटा-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed