{"_id":"6a9375c08bd1167f630919d8","slug":"top-news-updates-rain-alert-in-26-states-nepal-flood-death-toll-crosses-675-mohan-bhagwat-us-visit-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: 26 राज्यों में बारिश के आसार; नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा 675 पार; मोहन भागवत का यूएस दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: 26 राज्यों में बारिश के आसार; नेपाल जलप्रलय में मृतकों का आंकड़ा 675 पार; मोहन भागवत का यूएस दौरा
Sun, 30 Aug 2026 05:44 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:44 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में मौसम, नेपाल की बाढ़, स्वास्थ्य, राजनीति, न्यायपालिका और महंगाई से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश में मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और चार दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 54 सड़कें अब भी बंद हैं। पड़ोसी नेपाल में विनाशकारी बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अब तक 675 मौतों की पुष्टि हुई है और 275 से अधिक भारतीय लापता बताए जा रहे हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा चुका है, जबकि चीन में मौजूद करीब 900 भारतीय सुरक्षित हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इसी बीच अमेरिका में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व, हिंदू होने के अर्थ और मुस्लिमों को लेकर संदेश दिया है। उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के तीन नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। हरियाणा में पशुपालक भैंस के दूध की कीमत एक सितंबर से 100 रुपये प्रति लीटर करने की तैयारी में हैं और इससे कम कीमत पर बेचने पर 5100 रुपये जुर्माने का प्रस्ताव है। दिल्ली में सीएनजी महंगी होने से ऑटो और कैब चालकों की कमाई पर असर पड़ा है और हड़ताल की चेतावनी दी गई है। राजधानी में 453.65 टन प्याज पहुंचने के बावजूद बाजार में कीमतों से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से निपटने में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका बताई। वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाने की तैयारी है। वहीं, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। महाराष्ट्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई है। महिला एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले हैंडशेक का मुद्दा भी चर्चा में है। आइए, विस्तार से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन
हिमाचल में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून: चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, 54 सड़कें अब भी बंद; पढ़ें ताजा अपडेट
हिमाचल का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मौसम विभाग ने 31 अगस्त से राज्य के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी का पूर्वानुमान जताते हुए आगामी चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत साफ रहा और हल्के बादलों के बीच धूप खिली, लेकिन महीने के अंतिम दिन से मौसम के फिर करवट लेने के संकेत हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल बाढ़ लाइव: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275+ भारतीय लापता; चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?
नेपाल बाढ़।
- फोटो : पीटीआई
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय लापता हैं। 108 भारतीयों को बचाया जा चुका है और चीन में मौजूद करीब 900 भारतीय सुरक्षित हैं। भारत ने राहत सामग्री, बचाव दल और पुल निर्माण का सामान नेपाल भेजा है। बाढ़ से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट्स के जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ये भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट: सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार
ये भी पढ़ें- चीन की चुप्पी पर सवाल?: ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप?
ये भी पढ़ें- नेपाल में जलप्रलय, ग्राउंड रिपोर्ट: सैलाब ने छीन लीं सांसें और सपने, पल भर में उजड़ गई बस्ती और बाजार
ये भी पढ़ें- चीन की चुप्पी पर सवाल?: ग्लेशियर टूटने से अचानक आई बाढ़ तक, आपदा पर तिब्बत ने बीजिंग पर क्या-क्या लगाए आरोप?
अमेरिका में हिंदुत्व पर क्या बोले मोहन भागवत?: बताया हिंदू होने का मतलब, मुस्लिमों को लेकर भी दिया बेबाक संदेश
अमेरिका पर हिंदू राष्ट्र पर क्या बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
न्यूयॉर्क में बहुधर्मी संवाद के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने हिंदुत्व और हिंदू होने के मतलब पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अगर कोई खुद को हिंदू कहना चाहता है तो उसे मानना होगा कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं। उन्होंने हर इंसान की गरिमा पर जोर देते हुए कहा कि मनुष्यों के बीच कोई अंतर नहीं है। भागवत ने यह बात ऐसे समय कही, जब उनके अमेरिका दौरे को लेकर हिंदुत्व और आरएसएस की विचारधारा पर बहस चल रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
यूपी: प्रदेश में बढ़ी स्वाइन फ्लू मरीजों की संख्या, लखनऊ में तीन नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर
स्वाइन फ्लू महामारी का खतरा?
- फोटो : Amarujala.com/AI
राजधानी में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। तीन नए मरीजों में इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से दो मरीज बलरामपुर अस्पताल के स्वाइन फ्लू वार्ड में और एक लोहिया संस्थान में भर्ती है। इंदिरानगर, आदिलनगर का एक-एक मरीज स्वाइन फ्लू की चपेट में आया है। सर्दी-जुकाम, बुखार, गले में खराश के बाद इन्होंने निरालानगर स्थित निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच कराई थी। रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
हरियाणा: दूध के दाम बढ़ाने पर मंथन, भैंस का दूध ₹100 प्रति लीटर बिकेगा? कम कीमत पर ₹5100 जुर्माने का प्रस्ताव
भैंस का दूध 100 रुपये लीटर करने की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
दूध उत्पादन की बढ़ती लागत और पशुपालन से घटती आमदनी के बीच पशुपालकों ने दूध के दाम बढ़ाने की मुहिम तेज कर दी है। जुलाना तहसील के सिरसा खेड़ी गांव में करीब 20 पशुपालकों ने बैठक कर एक सितंबर से भैंस का दूध 100 रुपये प्रति लीटर बेचने के बाबत फैसला किया है। साथ ही निर्धारित कीमत से कम पर दूध बेचने वाले पर 5100 रुपये जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। घर से दूध लेने पहुंचने वाले ग्राहकों से भी 100 रुपये प्रति लीटर ही लेने की बात तय हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
सीजेआई सूर्यकांत की दो-टूक: डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पर न्यायपालिका सक्रिय, संसद के फैसले का इंतजार नहीं
जस्टिस सूर्यकांत
- फोटो : पीटीआई
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा है कि भारतीय न्यायपालिका डिजिटल अरेस्ट जैसे तेजी से उभरते धोखाधड़ी के तरीकों से निपटने के लिए सक्रिय रूप से कदम उठा रही है और ऐसे मामलों में संसद की ओर से कानून बनाए जाने का इंतजार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलती तकनीक के साथ आर्थिक अपराधों के स्वरूप में भी तेजी से बदलाव हो रहा है और न्यायपालिका को इन चुनौतियों के अनुरूप अपनी भूमिका निभानी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
35 का प्याज, दिल्ली में 70 का: कांदा एक्सप्रेस के 453.65 टन प्याज लेकर पहुंचने के बाद भी नहीं मिली राहत
दिल्ली पहुंची कांदा एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने महंगे प्याज से राहत देने के लिए नासिक से कांदा एक्सप्रेस चलाकर 453.65 टन प्याज दिल्ली पहुंचाया। बफर स्टॉक के इस प्याज को 35 रुपये किलो की दर से उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का दावा भी किया गया। लेकिन शनिवार को राजधानी के बाजारों में इस दावे की तस्वीर उलट नजर आई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
सीएनजी महंगी: कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी
दिल्ली में सीएनजी महंगी
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने से कैब और ऑटो चालकों की कमाई का गणित बिगड़ गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़ा दी है। शनिवार सुबह छह बजे से लागू नई दर के बाद दिल्ली में सीएनजी 86.98 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसका सबसे सीधा असर उन एप आधारित कैब चालकों पर पड़ा है, जिन्हें ईंधन का खर्च तो अपनी जेब से उठाना पड़ता है, लेकिन यात्रियों से लिया जाने वाला किराया तय करने का अधिकार नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
पश्चिम एशिया संकट: नेतन्याहू वेस्ट बैंक हिंसा पर क्यों नाराज, इस्राइल-हमास और ईरान-अमेरिका जंग में क्या बदला?
पश्चिम एशिया संकट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में हिंसा करने वाले कुछ इस्राइली बसने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने उन्हें कुछ मुट्ठीभर उपद्रवी बताया और कहा कि उनके आपराधिक कृत्य कानून का पालन करने वाले बसने वालों के साथ अन्याय करते हैं। उनका यह बयान कुसरा शहर में दो सप्ताह से ज्यादा समय से जारी तनाव के बाद आया है। यहां बसने वालों ने कई फलस्तीनी घरों को घेर लिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
यूपी: वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे; बढ़ेगा व्यापार-रोजगार
वाराणसी में बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस क्रूज टर्मिनल पर दुनिया भर से बड़े जहाजों और मालवाहकों का ठहराव होगा। पर्यटन के साथ जल परिवहन के जरिये हल्दिया तक की यात्रा होगी। रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। निर्माण में 200 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुलाई दिग्गजों की बैठक: 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान; क्या है योजना?
नितिन नवीन, भाजपा अध्यक्ष
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को नई दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं और रणनीतिकारों के साथ एक बेहद अहम और बंद कमरे में बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा युवाओं से जुड़ने के लिए विशेष 'युवा आउटरीच प्लान' तैयार करना और उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करना था। बैठक में देशभर से 40 से अधिक प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
महाराष्ट्र: नाबालिग से बार-बार दुष्कर्म केस में छह वर्ष बाद 20 साल की सजा, कोर्ट ने कहा- सहमति मायने नहीं रखती
ठाणे कोर्ट का बड़ा फैसला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ठाणे की विशेष अदालत ने 16 साल की नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में 27 वर्षीय युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने साफ कहा कि घटना के समय पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए उसकी सहमति को कानूनी रूप से मान्य नहीं माना जा सकता। विशेष न्यायाधीश जी. टी. पवार ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया।ठाणे की विशेष अदालत ने 16 साल की नाबालिग लड़की से बार-बार दुष्कर्म करने के मामले में 27 वर्षीय युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने साफ कहा कि घटना के समय पीड़िता की उम्र 18 साल से कम थी, इसलिए उसकी सहमति को कानूनी रूप से मान्य नहीं माना जा सकता। विशेष न्यायाधीश जी. टी. पवार ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
महिला टी20 एशिया कप: पाकिस्तान के खिलाफ हैंडशेक पर क्या है भारत का प्लान? कोच अमोल मजूमदार ने दिया ऐसा जवाब
अमोल मजूमदार
- फोटो : BCCI/PTI
महिला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पांच सितंबर को होने वाले मुकाबले से पहले हैंडशेक प्रोटोकॉल को लेकर चर्चा तेज है। हालांकि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने फिलहाल इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम का पूरा ध्यान एशिया कप के शुरुआती मुकाबले में थाईलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
टॉक्सिक: यश को 'बॉस' कहकर क्यों बुलाते हैं अक्षय ओबेरॉय? निर्देशक गीतू मोहनदास की तारीफ में कही ये बात
यश, अक्षय ओबेरॉय
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म में यश के को-स्टार रहे अक्षय ओबेरॉय ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह यश को बॉस कहकर क्यों बुलाते हैं? इसके साथ ही उन्होंने स्टार की जमकर तारीफ की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...