फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two youths died after speeding car rammed into rear of roadways bus in Greater Noida

ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, दो युवकों की मौत

Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 10:58 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार को सड़क किनारे पंचर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार नेक्सॉन कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Two youths died after speeding car rammed into rear of roadways bus in Greater Noida
दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को सड़क किनारे पंचर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार नेक्सॉन कार पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दो को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान धीरज (23) निवासी घांघौली थाना टप्पल अलीगढ़ और भरत (20) निवासी लालपुर रोड थाना टप्पल अलीगढ़ के रूप में हुई है। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शनिवार को तीनों युवक नेक्सॉन कार से किसी काम से ग्रेटर नोएडा की ओर आ रहे थे। दोपहर में नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक्सप्रेसवे पर उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने धीरज और भरत को मृत घोषित कर दिया। भानू का उपचार जारी है। जांच में सामने आया कि रोडवेज बस का टायर पंचर हो गया था। इसके बाद चालक बस को एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ा करके चला गया। बस के पीछे कोई वाहन या अन्य पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था थी या नहीं, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से कार की टक्कर होने के कारण हादसा हुआ।

प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है और एक घायल है। दोनों वाहनों को घटनास्थल से हटवा दिया गया है। पंचनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।


पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खराब होकर खड़े वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। तेज रफ्तार वाहनों को अचानक सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं देने पर टक्कर हो जाती है। ऐसे में खराब वाहनों को सड़क से सुरक्षित स्थान पर हटाने और उनके पीछे पर्याप्त चेतावनी संकेत लगाने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed