{"_id":"67409871f7023318e60f9979","slug":"video-illegal-cuts-in-fog-can-become-the-cause-of-accidents","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कोहरे में अवैध कट बन सकते हैं हादसों की वजह, ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर टहलते आवारा जानवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कोहरे में अवैध कट बन सकते हैं हादसों की वजह, ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर टहलते आवारा जानवर
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:12 PM IST
Link Copied
कोहरे में मुख्य मार्गों पर बने अवैध कट वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अमर उजाला की ओर शहर के मुख्य मार्गों पर शुक्रवार को पड़ताल की गई। इस दौरान शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर भी अवैध कट मिले। इनसे पैदल राहगीर, साइकिल सवार और दो पहिया वाहन सवार गुजरते दिखाई दिए। जो सभी हादसों को दावत देते हुए दिखाई दिए। कुछ वाहन चालक ऐसे भी दिखे जो कैमरा देख वाहनों को मोड़ चलते बने। अवैध कट से सड़क पर मुड़ते समय किसी के भी साथ हादसा हो सकता है।
सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान घने कोहरे के साथ स्मॉग की चादर से शहर में धुंध छाने से दृश्यता कम हो जाती है। यहां तक की दिन में 20 से 50 मीटर तक रहती है। तो रात को 20 मीटर से भी कम हो जाती है। ऐसे में शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर बने अवैध कट औऱ अंधे मोड़ वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन सकते हैं। इतना ही नहीं ओमीक्रॉन-3 के पास 130 मीटर रोड और डेल्टा-वन के अलावा अन्य शहर के मुख्य मार्गों पर आवारा जानवर बीच में टहलते और बैठे रहते हैं। इससे भी हादसों के होने की संभावना बढ़ जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।