{"_id":"6b0b0b06999621791b0296ef","slug":"dispute-over-maintenance-charges-in-dream-valley-phase-2-serious-allegations-leveled-against-the-aoa-grnoida-news-c-23-1-lko1064-113342-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ड्रीम वैली फेज-2 में मेंटेनेंस वसूली को लेकर विवाद, एओए पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ड्रीम वैली फेज-2 में मेंटेनेंस वसूली को लेकर विवाद, एओए पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
- कंपनी ने कोर्ट रिसीवर से की शिकायत, एओए पर अवैध वसूली का आरोप; अध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोेएडा।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित ड्रीम वैली फेज-2 सोसाइटी में मेंटेनेंस व्यवस्था को लेकर विवाद गहरा गया है। सोसाइटी में रखरखाव का काम करने वाली एजेंसी ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) के पदाधिकारियों पर अवैध वसूली और बिलों में अतिरिक्त रकम जोड़ने का दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, एओए अध्यक्ष ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
मेंटेनेंस कंपनी के फैसिलिटी हेड अजय कुमार यादव ने 27 नवंबर को आम्रपाली समूह के कोर्ट रिसीवर को पत्र भेजकर शिकायत की है। कंपनी का आरोप है कि पिछले 18 महीनों से उससे लगातार रकम की मांग की जा रही थी। कॉन्ट्रैक्ट बचाने के दबाव में उसे कई बार भुगतान भी करना पड़ा। शिकायत के मुताबिक, एओए अध्यक्ष हरीश्याम ठाकुर ने कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होने के करीब एक महीने बाद एक लाख रुपये की मांग की थी। इसके बाद ए ब्लॉक खोलने से पहले एओए के सदस्यों की ओर से 14 लाख रुपये मांगे जाने का आरोप है। कंपनी का दावा है कि विरोध के बावजूद उसे आठ लाख रुपये देने पड़े कंपनी ने यह भी आरोप लगाया है कि अक्तूबर 2025 से कुल बिलिंग का दो प्रतिशत अतिरिक्त देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके अलावा, विभिन्न मदों में बिल बढ़ाकर नकद भुगतान कराने और एसटीपी कर्मचारियों के नाम पर हर महीने 40 हजार रुपये अतिरिक्त मांगने का आरोप भी शिकायत में लगाया गया है। कंपनी ने कोर्ट रिसीवर से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
एओए अध्यक्ष ने आरोपों को नकारा
एओए अध्यक्ष हरीश्याम ठाकुर ने कंपनी के सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मेंटेनेंस एजेंसी सोसाइटी में ठीक से काम नहीं कर रही थी। इसी वजह से एजेंसी को नोटिस पीरियड पर रखा गया था, जिसकी अंतिम तिथि 30 नवंबर है। इसके बाद नई एजेंसी सोसाइटी में मेंटेनेंस का काम संभालेगी।