{"_id":"6a4650e634db6e6a40043c41","slug":"video-green-belts-in-greater-noida-are-drying-up-due-to-lack-of-water-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: ग्रीन बेल्ट लगी सूखने, पानी नहीं मिलने से मुरझाए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: ग्रीन बेल्ट लगी सूखने, पानी नहीं मिलने से मुरझाए पौधे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-16 स्थित ग्रीन बेल्ट और पार्कों में लंबे समय से पानी नहीं लगने के कारण भीषण गर्मी में पौधे सूखने लगे हैं। निवासियों का आरोप है कि एनजीओ के माध्यम से पौधे लगा दिए गए,लेकिन उन्हें न तो समय से पानी मिल रहा है। न ही उनकी देखभाल हो रही है। जिससे ग्रीन बेल्ट सूखती जा रही है। निवासी दीपक ने बताया कि सेक्टर-16 के कई पार्कों में घास सूख चुकी है और नए लगाए गए पौधे भी मुरझाने लगे हैं। नियमित रखरखाव, छंटाई और सिंचाई नहीं होने के कारण पार्कों की सुंदरता खराब हो रही है। सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
निवासियों ने मांग की है कि ग्रीन बेल्ट और पार्कों में नियमित रूप से पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, सूखे पौधों के स्थान पर नए पौधे लगाए जाएं तथा उद्यानों के रखरखाव की नियमित निगरानी की जाए। लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर विकसित की गई हरित पट्टियां यदि समय पर देखभाल नहीं पाएंगी तो खत्म हो जाएगी। नेफोवा संस्था के सदस्य दीपाकंर कुमार ने बताया कि गर्मी से जहां लोग बेहाल हो चुके हैं। वहीं पौधों का तो बुरा हाल है,लेकिन उन्हें समय से पानी तक नहीं मिल रहा है। हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं,लेकिन उन्हें बचाने के प्रयास तक नहीं किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।