{"_id":"6a45feba75f8ea6b580bc11c","slug":"video-mandi-smart-meter-electrician-recruitment-july-4-interview-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 15 इलेक्ट्रिशियन की होगी अस्थायी भर्ती, इतना मिलेगा मासिक मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 15 इलेक्ट्रिशियन की होगी अस्थायी भर्ती, इतना मिलेगा मासिक मानदेय
जिला मंडी में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य के लिए आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में उत्तीर्ण युवाओं की अस्थायी भर्ती की जाएगी। शर्मा क्रिएशन की ओर से 15 इलेक्ट्रिशियन के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 4 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इन पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। अभ्यर्थी के पास दोपहिया वाहन और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 4 जुलाई को सुबह 10:30 बजे खलियार स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आईटीआई के विस्तृत अंक प्रमाण-पत्र की एक-एक छायाप्रति, दो पासपोर्ट आकार के फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड, रोजगार कार्यालय पंजीकरण पत्र तथा नवीनतम बायोडाटा साथ लाना होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के दूरभाष 01905-235508 अथवा कंपनी प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 94183-69494 पर संपर्क किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।